मवाना के कृषक इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा व उसके पिता से जानकारी लेने के बाद प्रधानाचार्य को बस स्टैंड पुलिस चौकी बुलाकर पूछताछ की और बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार छात्रा या उसके परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। छात्रा के पिता ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि बेटी ने दूसरों के बहकावे में आकर आरोप लगाए थे। वहीं, प्रधानाचार्य ने भी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने प्रधानाचार्य को कार्यालय आदि में सीसीटीवी कैमरे लगाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।