त्योहारों के मद्देनजर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को एडीजी भानु भास्कर ने भारी पुलिस बल के साथ बेगमपुल से सदर बाजार तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की पूरी मुस्तैदी दिखाई दी और ड्रोन कैमरों के जरिये भी संवेदनशील इलाकों की सघन निगरानी की गई।