मेरठ के आदर्श नगर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में भव्य आरती पूजन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया विशेष रूप से शामिल हुए। मंदिर परिसर जय श्री गणेश के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर आरती में शामिल हुए। विघ्नहर्ता से सभी ने शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।