फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बारिश के बाद हर बार की तरह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जलभराव, नगर निगम चैन की नींद सोया

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। परिसर में पानी भरने से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई हिस्सों में पानी जमा होने से आवाजाही भी प्रभावित रही। लोगों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मैदान और परिसर में आने-जाने में दिक्कत होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें