फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राखी की दुकान में बड़ी मात्रा में मिली विस्फोटक मिश्रण सामग्री, दिवाली से पहले पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मेरठ। दीपावली से पहले पटाखे बनाने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक मिश्रण पहुंचने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बुधवार को पुलिस ने शहर में दो और देहात क्षेत्र में एक स्थान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिश्रण बरामद किया। पुलिस ने लाला का बाजार, केसरगंज और रोहटा में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई देहलीगेट थाना क्षेत्र के लाला का बाजार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में की गई। यहां एक राखी की दुकान में कई कट्टों में विस्फोटक मिश्रण रखा मिला। इसके बाद रेलवे रोड थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी कर विस्फोटक मिश्रण की दूसरी खेप बरामद की। भारी मात्रा में विस्फोटक मिश्रण मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल दीपावली के लिए पटाखे बनाने में किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, यदि यह विस्फोटक किसी हादसे की चपेट में आ जाता तो आसपास के इलाके में बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। समय रहते सूचना मिलने और पुलिस की कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें