हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई बे-मौसम बारिश अब किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश के कारण खेतों में जलभराव और कीचड़ होने से हजारों हेक्टेयर भूमि में खड़ी गन्ने की फसल की छिलाई और कटाई प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि किसानों के लिए खेतों से गन्ना बाहर निकालना तो दूर, खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, खादर क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग जर्जर होने के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।