मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में शनिवार शाम को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणपति बप्पा के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पंडाल में नृत्य कर अपनी भक्ति प्रस्तुत की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। महिलाओं, और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।