मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर गणपति महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। बच्चों ने भजन, धार्मिक गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। देर शाम तक श्रद्धालु कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे।