मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में चल रहे रामलीला मंचन को देखने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कलाकारों के सजीव अभिनय से दर्शक भावविभोर हो रहे हैं। रामलीला परिसर में देर रात तक रौनक बनी रहती है।