फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन हत्याकांड: मुख्य आरोपी मिट्ठू के घर चला बुलडोजर, फरार होने पर प्रशासन की कार्रवाई

मेरठ से सटे हस्तिनापुर के माखननगर में नितिन हत्याकांड के मुख्य आरोपी मिट्ठू पुत्र पिंकी चौधरी के घर पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। कार्रवाई के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। मुख्य आरोपी के फरार होने के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नितिन की शुक्रवार शाम कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्याकांड के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है और वे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी लोगों की नजर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें