मेरठ। हस्तिनापुर में करोड़ों रुपये का बजट मिलने के बावजूद खादर क्षेत्र के ग्रामीण पिछले दो वर्षों से टूटी और जर्जर सड़कों पर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में सड़कों की हालत और खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर बजट जारी होने के बावजूद धरातल पर अपेक्षित काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।