फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भूरा ने अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली, एफआईआर परं सवाल उठे तो बढ़ाई धारा, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर घर में घुसकर परिवार को गोली मारने की धमकी देने और अवैध पिस्टल से गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने भूरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि भूरा ने असलम पहलवान के घर पर पिस्टल से गोली चलाई, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में दर्ज प्राथमिकी में जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराएं नहीं लगाईं। सवाल उठने और पुलिस की किरकिरी के बाद हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि असलम पहलवान और फिरोज उर्फ भूरा व अदनान के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें