मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में पिछले दस दिनों से चल रहे सर्वसिद्धिदायक श्री गणेश चतुर्थी मेला महोत्सव का रविवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। शाम करीब चार बजे बारिश रुकने के बाद गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए चल रहे थे।