मेरठ। गणेशपुर मार्ग स्थित हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में मंगलवार को बीए तृतीय वर्ष के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दौरान उन्हें तीसरी बार अलग स्थान पर भेजा जा रहा है। अब उन्हें मवाना नहर स्थित एक निजी कॉलेज में शिफ्ट करने की तैयारी है। जबकि कॉलेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष के करीब 60 छात्र छात्राएं हैं। छात्रों ने प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की।