मेरठ कलेक्ट्रेट पर निजी क्षेत्र में आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की व्यवस्था की जाए। प्रदर्शनकारियों ने अन्य मांगों को लेकर भी आवाज उठाई।