मेरठ के गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में चल रही 17वीं मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी में शनिवार को उद्घाटन मुकाबला मेरठ रेड और मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर की टीम 100 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ रेड की टीम ने भी 35 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। मैच से पहले मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन और राम कुमार गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया।