मऊ जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दो हृदयविदारक घटनाओं ने मंगलवार को पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को एक तरफ जहां घोसी से दोहरीघाट तक लोकप्रिय शिक्षक रामविलास भारती के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं दूसरी तरफ बिजली के करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले तीन युवकों खुरशीद, कामिल और इरफान के जनाजे जब एक साथ उठे, तो हर आंख नम हो गई। पूरे जिले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस अपार दुख में डूबा नजर आ रहा है।इन दोनों घटनाओं का सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट साझा करते दिखे।