फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें विरासत में जेल मिली, वे विकास का हिसाब दें: शक्ति सिंह

मऊ। सदर विधायक अब्बास अंसारी के बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने रविवार को राजनीतिक हमला बोला। नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अंसारी परिवार की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि जिन्हें विरासत में जेल की सलाखें मिली हैं, वे विकास की बात करने से पहले अपने कामकाज का हिसाब दें। मऊ की जनता अब राजनीतिक रिश्तों और विरासत की सियासत को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। चुनाव नजदीक आते ही याद आते हैं रिश्ते शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसकने लगती है, तब उन्हें कभी चाचा, कभी भाई तो कभी भैया की जरूरत पड़ने लगती है। अखिलेश यादव को भैया और ओमप्रकाश राजभर को चाचा कहने की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने दीजिए, अभी बहुत सारे लोग दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता के बीच रिश्तों की दुहाई देने के बजाय विकास और जनहित से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए। जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उसके लिए अब तक क्या काम किए गए हैं और क्षेत्र के विकास के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें