मऊ जिले में हलधरपुर थाना क्षेत्र में महिला से छिनैती की घटना में वांछित शातिर बदमाश को हलधरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, पीली धातु की कान की बाली, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक बरामद की है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले।