मऊ में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। मतदाताओं का ईवीएम-वी वीपैट पर भरोसा बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। अब आप सिर्फ सुनेंगे नहीं, बल्कि खुद बटन दबाकर देख सकेंगे कि आपका वोट कैसे पड़ता है और वीवीपैट की पर्ची में क्या छपता है। सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में बने ईवीएम-वी वीपैट प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से पूछा- आम लोग आ रहे हैं? उन्हें क्या-क्या समझाया जा रहा है?।डीएम ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों के साथ कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन केंद्र बनाए गए हैं। यहां आप जाकर ईवीएम की पूरी कार्यप्रणाली समझ सकते हैं। मन में कोई शंका है तो वहीं दूर कर सकते हैं।