बलदेव। ब्रजभूमि के दिव्य आलोक, राधा-कृष्ण के अनन्य उपासक व असंख्य भक्तों के पूज्य रमेश बाबा महाराज के निकुंजवासी होने पर अग्रवाल सेवा सदन, बलदेव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर आध्यात्मिक योगदान को याद कर उनके बताए भक्ति, सेवा व सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ब्लाक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर, चेयरमैन डॉ मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा संतों का जीवन समाज को धर्म, आध्यात्मिकता व मानव सेवा की प्रेरणा देता है। संत भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच न रहें, उनके उपदेश, साधना व भक्ति सदैव मार्गदर्शन करती रहती है। स्वदेशानंद महाराज, बनवारी लाल गर्ग, अमित भारद्वाज, संजीव अग्रवाल ने कहा संतों का दिव्य जीवन भले ही हमारी आंखों से ओझल हो जाए, उनके उपदेश, साधना व भक्ति की सुगंध युगों-युगों तक लोगों के हृदय में रहती है। श्रद्धांजलि सभा में अनिल चौधरी, चंद्रवीर सोलंकी, नरेंद्र गोयल, देवकीनंदन गर्ग, डॉ. जगदीश पाठक, नारायण गोयल, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुदीप बंसल, रोहित मोदी, श्याम बिहारी पाराशर, सोनू अग्रवाल, छैल बिहारी गोयल, मनोज बंसल, विकास अग्रवाल, सुनील गर्ग, मनोज अग्रवाल, गिरधारी मोदी, शिवा उपाध्याय, बलराम पांडेय, सुरेश उपाध्याय, हरिमोहन गर्ग, विनय अग्रवाल व श्रद्धालु उपस्थित थे। संचालन पवन गोयल ने किया।