फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्माष्टमी के बाद मथुरा से लाैट रहे यात्री, स्टेशन पर भीड़; कंट्रोल रूम से नजर रख रहे अधिकारी

Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 04:54 PM IST

मथुरा में जन्माष्टमी पर देशभर से आए भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब जन्माष्टमी और नंदोत्सव का उत्सव खत्म होते ही श्रद्धालुओं का रेला अब वापस जाने लगा है। श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर रेलवे ने भारी भरकम व्यवस्थाओं और कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। आगरा रेल मंडल से आए मेला अधिकारी व मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह स्टेशन पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे स्टेशन की निगरानी करने में जुटे हुए हैं। बतौर मेला अधिकारी सीसीटीवी कैमरे के जरिए विभिन्न प्लेटफार्म की निगरानी कर रहे थे तभी एक महिला यात्री अचानक रेलवे ट्रैक पर उतर गई। उन्होंने आरपीएफ को मौके पर भेज कर ट्रैक से हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वाणिज्य विभाग और आरपीएफ के कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि स्टेशन पर पर्याप्त मात्रा में आरपीएफ जीआरपी और रेलवे स्टाफ को लगाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें