फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेंपो; एक महिला की मौत, 13 घायल

छाता,मथुरा। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह अकबरपुर पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही छाता थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, इनमें से पांच घायलों को बाद में संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में मृत महिला रागिनी (निवासी: सोम आश्रम, वृंदावन) घायल होने वाले यात्रियों के नाम और पते सोनम तिवारी (निवासी: नायबपुर, थाना ठठिया, कन्नौज) अनु अग्निहोत्री (निवासी: ठठिया, कन्नौज) अंजलि तिवारी (निवासी: रसूलपुर, थाना गुरसहायगंज, कन्नौज) गौरीशंकर (निवासी: सोम आश्रम संत कॉलोनी, वृंदावन) मनीष (निवासी: मुजहाना, थाना बिनावर, बदायूं) रिद्धि (निवासी: सोम आश्रम, वृंदावन) विक्की (निवासी: फाड़ा, थाना सब्जी मंडी, रोहतक) जानू उर्फ ख्वाहिश (निवासी: रोहतक, हरियाणा) गिरीश (निवासी: चुटमुरी, थाना दातागंज, बदायूं) बबीता (निवासी: समरेर, थाना दातागंज, बदायूं) ईशवरवती (निवासी: समरेर, थाना दातागंज, बदायूं) लोकेश (निवासी: समरेर, थाना दातागंज, बदायूं) सक्षम (निवासी: रोहतक)

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें