फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तार काटकर ले गए चोर, जाबरा फीडर की बिजली गुल

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में चोरों ने बिजली विभाग की डेड घोषित 33 केवी लाइन को निशाना बनाते हुए एक किलोमीटर से अधिक तार काटकर चोरी कर लिया। रात में तार पास से गुजर रही जाबरा फीडर की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह फॉल्ट तलाशने पहुंचे लाइनमैन को लाइन चोरी होने की जानकारी हुई। मांट के वृंदावन रोड स्थित 33 केवी बिजलीघर से नौहझील के मधुआका बिजलीघर के लिए जा रही लाइन को बिजली विभाग ने डेड घोषित कर रखा है। बुधवार रात चोरों ने थाना मांट क्षेत्र के नसीटी रोड पर खंभों से इस लाइन के तार काट दिए और उन्हें अपने साथ ले गए। चोरी किए गए तार का कुछ हिस्सा नीचे से गुजर रही जाबरा फीडर की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे जाबरा फीडर की विद्युत आपूर्ति रातभर बाधित रही। जब सुबह लाइनमैन फॉल्ट तलाशते हुए मौके पर पहुंचा तो खंभों से तार गायब मिले। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। मांट के अधिशासी अभियंता ने बताया कि डेड लाइन से तार चोरी होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें