फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोसीकलां में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल, सड़क पर चारपाई रखकर किया हंगामा

Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 08:34 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में घंटाघर पर लगे ट्रांसफार्मर के फूंकने पर महिलाओं ने सड़क पर चारपाई रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। शाम को ट्रांसफार्मर को बदले जाने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। महिलाओं का आरोप है कि दो दिन पूर्व ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था, उमस भरी गर्मी के मौसम में महिला बच्चे परेशान हो रहे थे। ट्रांसफार्मर के फूंकने से पंजाबी बाजार, कच्ची मंडी, सब्जी मंडी, स्टेट बैंक गली आदि की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग पानी के लिए तरस गए। महिलाओं ने किनारे रखी चारपाई को सड़क पर रख कर रास्ता जाम कर दिया। ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक वहां पहुंच गए और ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया और स्थिति शांत हुई। जेई रोहित वर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम को ट्रांसफार्मर बदलवाकर कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें