मथुरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग-खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं और युवा खिलाड़ियों से संवाद किया। मथुरा में केआर डिग्री कॉलेज और बीएसए कॉलेज में मेरा युवा भारत की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।