फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की कमान संभालेंगे गिर्राज चौधरी

मथुरा के कोसीकलां में उत्तर भारत के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले के सफल आयोजन को लेकर श्री रामलीला संस्थान के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर दो दिन से चल रही खींचतान का मंगलवार को समाप्त हो गई। पंचों द्वारा कराई गई वोटिंग में गिर्राज चौधरी को 9 वोट, जबकि उनके प्रतिद्धदी अजय वार्ष्णेय को 6 वोट मिले। गिर्राज चौधरी गुट में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। 30 अगस्त को भरत मिलाप चौक पर रामलीला संस्थान के अध्यक्ष पद को लेकर आयोजित आम सभा की बैठक में अध्यक्ष पद के दावेदारों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी। आम सभा में मनोनीत किए गए पंच भी आम सहमति न बनने के कारण अध्यक्ष का चुनाव नही हो सका था। मंगलवार को चुराव अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा के निवास पर पंचों की बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर मतदान कराया गया। मतदान में सभी पंचों ने हिस्सा लिया, जिसमें गिर्राज चौधरी को 9 और अजय कुमार वार्ष्णेय को 6 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के बाद सभा के चुनाव अधिकारी ने गिरिराज चौधरी के रामलीला संस्थान का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। बैठक में भानुप्रताप सिंह, कमल किशाेर वाष्णेय, जगदीश सुपानिया, सुभाष चौधरी, नरेंद्र गुर्जर, सत्यप्रकाश शर्मा, श्याम सिंह, संजीव जाविया, सुभाष गोयल, तरूण सेठ, भगवत रूहेला, भजनलाल चौधरी, डा.प्रकाश आर्य, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, चंद्रवर्धन अग्रवाल आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें