फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता, राधा कृष्ण इंटर कालेज बना चैंपियन

Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 09:39 PM IST

मथुरा के स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुरू हुई तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 बालक ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में राधा कृष्ण इंटर कालेज उस्फार विजेता बना। फाइनल में उसने स्टेडियम-ए को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया। मुख्य अतिथि मथुरा-वृंदावन विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। उप परियोजना निदेशक (डीआरडीए) एके उपाध्याय और उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में राधा कृष्ण कालेज ने जीएसबी को 6-1 से, जबकि वीएसए अकादमी ने ग्रास रूट को 3-2 से हराया। सेमीफाइनल में राधा कृष्ण कालेज ने स्टेडियम-बी (3-0) और स्टेडियम-ए ने बीएस अकादमी (2-1) को मात दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें