फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अश्व रथ पर सवार दशानन तलवार लहराकर गरजा

कोसीकलां। श्रीरामलीला संस्थान के तत्वाधान में रावण की भव्य सवारी निकली तो नगर की गलियां लंका के वैभव से जीवंत हो उठीं। तालाबशाही राम भवन से शुरू हुई शोभायात्रा में लंका की सेना, ताड़का, साधुओं की कैद, शिव पूजा करते दशानंद की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। सबसे अंत में जगमगाते अश्व रथ पर सवार दशानन ने दोनों हाथों में तलवार लहराकर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे तालाब वाली धर्मशाला से रावण की सवारी आधा दर्जन झांकियों सहित निकाली गई। सवारी तालाब वाली धर्मशाला से शुरु होकर सर्राफा बाजार, बल्देवगंज, हरदेवगंज, मेन बाजार, सब्जी मंडी, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, ए.एन. फ्लैक्स गैलरी के सामने होती हुई, बस स्टैंड, अग्रसेन मार्ग, भगवती रोड होती हुई धर्मशाला पर समाप्त हुई। सवारी में रावण दरबार, दशमुखी रावण, काली पूजा करता रावण आदि की झांकियां शामिल थीं। सवारी देखने के लिए महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग उमड़ पड़े। रावण का बंदी गृह, ब्रह्मा जी लंकनी को वरदान देते हुए, ब्रह्माजी मेधनााथ को रथ प्रदान करते हुए, रावण महाराज को शिवलिंग प्रदान करते भगवान शिव, रावण-मंदोदरी दरबार की झांकी सभी को मोह रही थी। सवारी में बैंड-बाजों की मधुर धुनें सभी का मन मोह रही थी। जगमगाती रोशनी के बीच अश्व रथ पर खड़े रावण ने तलवार लहराकर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। उसका रौद्र रूप, अट्टहास और भव्य शृंगार देखने के लिए बाजारों में लोग देर तक रुके रहे। बच्चों में भयमाता चक्की चलाते हुए और दशानन के स्वरूप को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान समंवयक राहुल जैन कामियां, संयोजक खगेंद्र सिंह, अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, हैप्पी अग्रवाल, अनुराग तायल, नवल अग्रवाल, देवेश त्यागी, विजय शर्मा आदि साथ चल रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें