फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-बलराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन, नंदोत्सव की रही धूम

मथुरा के बलदेव में श्री बलदेव छठ के उपलक्ष्य में श्री कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का दाऊजी मंदिर में आयोजन किया गया है। कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नंद के आनन्द भयौ जै कन्हैया लाल की धूम मची, नंदोत्सव में श्रद्धालु नाचते गाते हुए नजर आए। खूब प्रसाद लुटाया गया। प्रसाद लूटने की होड़ लगी रही। कथा में भगवान श्रीकृष्ण बलराम की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन विस्तार से सुनाया गया। सभी श्रद्धालु धन्य हो गए। कथा प्रवक्ता भागवताचार्य डाॅ. मनोज मोहन शास्त्री ने प्रवचन में कहा भागवत कथा साक्षात भगवान की कथा है। समिति अध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूर्व चेयरमैन राजाराम पांडेय, गोविंद शरण पांडेय, भाजपा नेता मेरुकांत पांडेय, प्रबंधक केपी सिंह तोमर, गोविंद त्रिपाठी, मुनेश पांडेय आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें