हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना, गंगा आरती और दीप प्रवाहित करने के साथ पांच दिवसीय मेले का आगाज हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए। गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ किया गया। इसके बाद मां गंगा का पूजन और दूध से अभिषेक कर मेले के सफल आयोजन की कामना की गई।