मैनपुरी जिला अस्पताल में आकस्मिक वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा था। इस वजह से कई बार गंभीर मरीज और दुर्घटना में घायल लोगों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा था। जिला अस्पताल में निजी वाहनों ई रिक्शा और ऑटो के प्रवेश के चलते यह समस्या पैदा हो रही थी। मरीजों की समस्या को जब प्रमुखता से उठाया गया तो जिला अस्पताल में बैरियर लगाकर निजी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाया गया है जहां सभी तीमारदार और मरीजों के वहां खड़े होंगे।