फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा सांसद डिंपल यादव ने साधा भाजपा पर निशाना, बोलीं- वोटों की हो रही चोरी

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को अलीपुर खेड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोधी और यादव एक ही वंश से जुड़े हैं। दोनों समाजों के लोगों को आपसी एकजुटता बनाए रखनी चाहिए। डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा हर जगह बेईमानी के सहारे चुनाव जीतने का प्रयास करती है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वोटों की चोरी की जा रही है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए सजग रहने का आह्वान किया। सांसद ने भाजपा सरकार पर महिलाओं और युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने इन वर्गों के लिए ऐसा कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। जनसभा में उन्होंने सपा की नीतियों और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें