रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए बहनें अपने घरों से निकल चुकी हैं, लेकिन रोडवेज बस में उन्हें सीट न मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेवर बस स्टैंड पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और युवतियां घर जाने का इंतजार कर रही हैं। योगी सरकार ने फ्री यात्रा का तोहफा तो दे दिया लेकिन बसों की कम संख्या के चलते बहनों को सुगम यात्रा के लिए सीट ही नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि ऐसे तोहफे का क्या फायदा जिसमें आपको बैठने के लिए सीट ही ना मिल पाए।