फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दूल्हा बने रघुनंदन, जयकारों की गूंज के बीच निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बारात

मैनपुरी के बेवर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर समूचा कस्बा "जय श्री राम" के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। राम बरात में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के दिव्य स्वरूपों से सजी सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। राम बरात में एक सैकड़ा से अधिक झांकियां और आधा दर्जन बैंड-बाजे शामिल रहे।राम बरात का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने दूल्हा बने श्रीराम की आरती उतार कर किया। इटावा रोड मंडी से शुरू होकर सब्जी मंडी बस स्टैंड चौराहे से होती हुई छिवरामऊं पर पहुंची,जो जीटी रोड से होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंची। राम बरात का मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने आरती उतारकर तथा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें