मैनपुरी के कुसमरा क्षेत्र के गांव बंसरमऊ के ग्रामीणों ने भदेई विद्युत सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बताया कि बारिश के कारण उनके गांव में बिजली का खंभा टूट गया था। खंभा सही कराने के लिए लाइनमैन द्वारा ग्रामीणों से रुपये मांगे जा रहे हैं। रुपये न देने पर बिजली का खंभा सही न करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इससे गांव में बिजली व्यवस्था प्रभावित है और ग्रामीण परेशान हैं।