फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करहल और किशनी किंग्स ने जीते मैच।

मैनपुरी। हसनपुर स्थित खेल मैदान पर बेसिक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मैच में करहल सुपर जायंट्स ने बेवर बेसिक चैंपियंस को 31 रनों से और किशनी किंग्स ने सुल्तानगंज डायइनामइट को 71 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए करहल सुपर जायंट्स ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन बनाए। अनुज अवतार ने शानदार नाबाद 94 रनों की पारी खेली। राहुल राज ने 23 रन बनाए। बेवर के ललित मोहन और गगन कुमार ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेवर 16 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। गगन ने 50 और संदीप यादव ने 28 रन बनाए। करहल के अमित कुमार ने पांच, अनुज अवतार और सतीश यादव ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए किशनी किंग्स ने 16 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। किशनी के डीपी ने 82 और रजत चौहान ने 39 रन बनाए। सुल्तानगंज के शिवम मिश्रा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते उतरी सुल्तानगंज की टीम 16 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। शैलेंद्र कुमार ने 88 और अनुपम ने 32 रन बनाए। किशनी के अमित राजपूत ने तीन और विश्वजीत ने दो विकेट लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें