फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

मैनपुरी में दिनदहाड़े एक सरकारी शिक्षक को गोली मार कर हत्या करने से हड़कंप मच गया। दोपहर दो बजे शिक्षक यशपाल उम्र 52 वर्ष कुछ प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर से अपने घर के लिए बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावर ने अजीतगंज दिवनपुर के बीच शिक्षक को दो गोली मारी, इसमें से एक गोली उनके पेट के सीधे हिस्से में जा लगी। शिक्षक लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। पास के खेतों में जानवर चरा रहे लोगों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने ग्राम प्रधान संजीव को कॉल किया। इससे पहले ही शिक्षक से कुछ मीटर की दूरी पर चल रही शिक्षक सुमन ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शिक्षक यशपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक की परिवार से ही कोई रंजिश चली आ रही है इसको लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अभी सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें