मैनपुरी में सपा के पूर्व विधायक राजू यादव ने एमएलसी चुनाव में भाजपा पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया । उन्होंने प्रशासन पर भी सहयोग की बात कही। पूर्व विधायक ने कहा कि सुबह से शहर के दोनों मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वयं मतदान केंद्र के बाहर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है जब तक हमारे समर्थक और हम लोग मतदान केंद्र के बाहर रहते हैं, तब तक मतदान रुक जाता है और जैसे ही हम लोग हटते हैं वैसे ही फर्जी मतदान शुरू हो जाता है। कई बार एसडीएम और अन्य अधिकारियों को फर्जी मतदान की सूचना दी गई है । लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है बिना आईडी कार्ड के ही वोट डाले जा रहे हैं।