मैनपुरी के करहल में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में क्षेत्र के गांवों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीडीटी और कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की गई। ग्राम कथूले में लिंक रोड किनारे संदीप के मकान से हाईवे तक नाले की सफाई कराने को कहा गया। इसके अलावा कथूले लिंक रोड से अतिक्रमण हटाने और करहल से गढ़िया मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने की मांग रखी गई। इस दौरान दुर्वेश कुमार, राहुल कुमार, वीरेश कुमार, मुकेश कठेरिया, संजीव कुमार, देवेंद्र प्रताप, अनिल यादव, राम सिंह, कमलेश कठेरिया आदि किसान मौजूद रहे।