फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाला ओवरफ्लो होने से 500 बीघा धान की फसल जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन

मैनपुरी के करहल में बमटापुर से सुनूपुर सेंगर नदी में जाने वाला नाला ओवरफ्लो होने से तहसील क्षेत्र के नगला मांझ, नगला पूठ और बमटापुर गांवों के किसानों की करीब 500 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। फसल में पानी भरने से नाराज किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की। नगला मांझ निवासी शशांक मिश्रा ने बताया कि गांगसी से निकलने वाला नाला सुनूपुर नदी में गिरता है। नाले की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई और नाला फट गया। इससे करीब 500 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने एसडीएम से फोन पर शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगला पूठ निवासी सुघर सिंह ने बताया कि अगरापुर रोड के आसपास की जमीन जलमग्न हो गई है। एक बीघा में करीब चार से पांच क्विंटल धान की पैदावार होती है। यदि एक-दो दिन में पानी की निकासी नहीं हुई तो आधे से अधिक फसल खराब हो सकती है। किसान आनंद कुमार ने नाले में पुलिया या कुलावा डलवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उत्कर्ष मिश्रा, अंकित शाक्य, नितेश मिश्रा, अशोक, तिलक सिंह, सज्जन सिंह, बॉबी, हर्षवीर, प्रवीण, शिवम, अजय शाक्य, सतीश और ऋषि शाक्य समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें