मैनपुरी के भोगांव के बेवर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रथम मेरिट सूची के तहत बीते दो दिनों में 16 छात्र-छात्राओं ने संस्थान में दाखिला लिया। शनिवार को एक और सोमवार को 15 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश लिया।