महराजगंज के चौक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी नसरुद्दीन उर्फ सलमान (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर को दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार रात 12:19 बजे उसे खजुरिया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया।