नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में बृहस्पतिवार को भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। मास्टर ट्रेनर विपिन कुमार कन्नौजिया और दिव्या गुप्ता ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों और कार्य को सही तरीके से पूरा करने की जानकारी दी। इस दौरान चार्ज अधिकारी आलोक कुमार मौजूद रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, सटीक और सुचारु रूप से संपन्न कराना है।