महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम की मौत के मामले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। निर्मेष मंगल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन से बिना किसी दबाव के जांच कर जल्द उचित कदम उठाने की अपील की।