नौतनवा में दशहरा मेले के दौरान रावण दहन के समय आतिशबाजी से एक नाबालिग बच्चा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मामा के साथ मेला देखने आए बच्चे की आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों में पटाखों और बारूद के अंश लगने से चोटें आईं। पटाखे भीड़ की ओर आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।