आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से बृहस्पतिवार को सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग , महिलाओं समेत अन्य वंचित वर्गों से जुड़ी 24 मांगें उठाई गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद ने विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।