लखीमपुर खीरी जिले में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। जिले के 85 बूथों पर कुल 35,646 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 30,981 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,665 मतदाता शामिल हैं। सुबह 10 बजे तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।