लखीमपुर खीरी जिले में 19 नवंबर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू होगा। यह अभियान सात दिसंबर तक बेहजम, फूलबेहड़ और पसगवां खंडों में चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 756 टीमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। सीएमओ संतोष गुप्ता ने बताया कि 8 लाख 71 हजार 813 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को दवा नहीं दी जाएगी।