लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को दिवाली से पहले पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति दे दी। इससे अनुमति नहीं मिलने से परेशान दुकानदारों की चिंता दूर हो गई। बड़ी संख्या में दुकानदार अपनी समस्या लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने तत्काल सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया। दुकानदारों ने राहत की सांस ली और दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई। पिछले साल पीके इंटर कॉलेज में दुकानें लगाई गई थीं।